सर गंगा राम अस्पताल में तत्काल ऑक्सीजन पहुंचाने का उपराज्यपाल व CM से आग्रह: आदेश गुप्ता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सर गंगा राम अस्पताल में तत्काल ऑक्सीजन पहुंचाने का उपराज्यपाल व CM से आग्रह: आदेश गुप्ता

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सर गंगाराम अस्पताल में ऑक्सीजन की तत्काल आपूर्ति करने का शनिवार को आग्रह किया। 
उन्होंने कहा कि वहां स्थिति बहुत खराब है और मरीजों की हालत नाजुक है। ऑक्सीजन के लगातार कम होते स्तर से जूझ रहे अस्पताल को शुक्रवार की रात ऑक्सीजन टैंकर मिला। अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक वहां 500 से अधिक कोविड-19 मरीज भर्ती हैं जिनमें से 140 को ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत है। 
आपूर्ति घटने के बाद उसे डेढ़ टन ऑक्सीजन मिली। अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल में 200 घन मीटर ऑक्सीजन ही बची थी जब उसके भंडार को फिर से भरा गया। एक अधिकारी ने कहा, “लेकिन यह भी महज दो घंटे तक चलेगी।” 

गुप्ता ने ट्वीट किया, “सर गंगाराम अस्पताल के प्रमुख डॉ डी एस राणा से अभी-अभी बात की। उन्होंने मुझे बताया कि ऑक्सीजन खत्म होने से स्थिति और खराब हो गई है। मैं उपराज्यपाल व अरविंद केजरीवाल से तत्काल आधार पर अस्पताल को ऑक्सीजन मुहैया करने का आग्रह करता हूं क्योंकि वहां मरीजों की हालत नाजुक है।” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।