पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। इससे देशभर का मौसम बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवा चलने से ठिठुरन है। पारा भी गिरा है। उत्तर भारत के अन्य राज्यों में घना कोहरा छाया है, जिससे सर्दी बढ़ी है। अब दिन में धूप खिलने के बावजूद ठंड लग रही है। बता दें, उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री, मैदानी इलाकों में 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच और मध्य भारत, गुजरात, महाराष्ट्र, भारत के पूर्वी भागों में 15 से 20 डिग्री सेल्सियस है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में और ठंड पड़ने की संभावना जताई है। इसके साथ ही बारिश होने और घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान जताया है।
इन इलाकों में चल सकती है शीतलहर
मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश में शीतलहर चलने से ठंड बढ़ सकती है।
प्रातः कालीन मौसम परिचर्चा (09.12.2024)
YouTube :https://t.co/lXhdZJlv1Q
Facebook : https://t.co/BNYjVH9nGt#imd #weatherupdate #india #rain #weatherupdate #weatherforecast #mausamupdate@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/Y21H0dBddd— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 9, 2024
यहां घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार-झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर चलेगी। साथ ही घना कोहरा छाएगा।
इन राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्वी भू-मध्यरेखीय हिंद महासागर में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इससे साइक्लोनिक सर्कुलेश एक्टिव हो रहा है, जो पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर अगले 24 घंटों में मूव करेगा। यह साइक्लोनिक सर्कुलेशन श्रीलंका-तमिल से दूर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचा। इसके प्रभाव से पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थित है। एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर में सक्रिय है। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी हुई। मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है, इसलिए अगले 4 दिनों में तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार हैं। कराईकल, यनम, माहे, रायलसीमा में भी बारिश के आसार हैं। आईएमडी ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में नहीं जाएं।
अगले 5 दिन छा सकता है घना कोहरा: आईएमडी
मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री कम दर्ज किया गया। यह 21.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यह इस सीजन का सबसे कम अधिकतम तापमान है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ है, लेकिन सुबह-शाम ठंडी हवा चलने से ठिठुरन है। 10 दिसंबर की रात से मौसम बदलने की संभावना है। अगले 5 दिन सुबह-शाम घना कोहरा छा सकता है।