2024 के चुनाव में राहुल नहीं तो कौन होगा विपक्ष का चेहरा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

2024 के चुनाव में राहुल नहीं तो कौन होगा विपक्ष का चेहरा

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को टक्कर देने के लिए सभी दलों को

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को टक्कर देने के लिए सभी दलों को एकजुट करने के लिए बेंगलुरु में विपक्ष की मंगलावर को दूसरी बैठक होनी है। आज बैठक का दूसरा दिन है।  जिसमें शामिल होने के लिए 26 विपक्षी दलों को न्यौता भेजा गया है।
विपक्ष का चेहरा कौन होगा
 इस बीच इस बात की भी चर्चा है कि विपक्ष किसके चेहरे पर चुनाव लड़ेगा। वैसे तो विपक्ष की तरफ से पहला नाम  राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, ममता बनर्जी, नीतीश कुमार और अरविंद केजरीवाल हो सकते है।
 राहुल गांधी सदस्यता जाने के बाद चुनाव नहीं लड़ पाएंगे
मोदी सरनेम मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता जा चुकी है इसके बाद अहर कोर्ट से कोई राहत नहीं मिलती है तो राहुल 2024 का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।  
गुजरात हाईकोर्ट से नहीं मिली थी राहत
बीते दिनों सूरत कोर्ट और गुजरात हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। अब लिस्ट से राहुल गांधी का नाम हटने के बाद प्रियंका गांधी, ममता बनर्जी, नीतीश कुमार और अरविंद केजरीवाल बचते हैं।  वैसे राहुल के बाद प्रियंका गांधी का नाम आगे देखने को मिल रहा है।
प्रियंका गांधी के पास है ज्यादा अनुभव
प्रियंका गांधी का राजनीतिक बैकग्राउंड की तरफ देखें तो प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की महासचिव हैं। प्रियंका 2004 के आम चुनाव में कांग्रेस के लिए अभियान में शामिल हुईं  जिसे राजनीति में उनके पहले मजबूत कदम के तौर पर देखा गया। इससे पहले कई बार वो मां सोनिया गांधी के लिए राययबरेली और अमेठी में भाई राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार के दौरान भी नजर आईं।  लेकिन वह ज्यादा एक्टिव नहीं रहीं।  2004 के चुनाव के बाद से उन्हें पार्टी की रैलियों और बैठकों में देखा जाने लगा और 2019 में उन्हें पूर्वी यूपी में कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया गया।
 2020 में उन्हें  यूपी का जनरल सेक्रेटरी बनाया गया
 2020 में उन्हें पूरे यूपी का जनरल सेक्रेटरी बना दिया गया।  एसे में उनके पास अच्छा अनुभव है उन्होंने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल और कोनवेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से स्कूल की पढ़ाई की।  इसके बाद जीसस एंड मैरी कॉलेज से उन्होंने साइकोलॉजी में बैचलर की डिग्री ली और बुद्धिस्ट स्टडीज में मास्टर डिग्री प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।