केरल में ईस्टर संडे को मिस करूंगी : प्रियंका गांधी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केरल में ईस्टर संडे को मिस करूंगी : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने पर केरल में

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने पर केरल में अपनी सार्वजनिक बैठकों को रद्द करना पड़ा है। इस बीच प्रियंका ने शनिवार को ईस्टर की पूर्व संध्या पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।
प्रियंका ने कहा कि वह अपने भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड नहीं जा सकी, जिसे वह काफी मिस (याद करना) कर रही हैं। एक वीडियो संदेश में प्रियंका गांधी ने कहा, केरल में मेरी सभी बहनों और भाइयों को खुशी और एकजुटता के साथ ईस्टर की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
वायनाड में राहुल और आपके साथ ईस्टर संडे पर शामिल नहीं होने को मैं वास्तव में बहुत मिस करूंगी। मेरी हार्दिक शुभकामनाएं और नहीं पहुंच पाने के कारण क्षमा भी मांगती हूं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवारों को भी शुभकामनाएं दीं, क्योंकि राज्य में चुनाव प्रचार रविवार को समाप्त हो रहा है।
उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत की उम्मीद जताते हुए कहा कि आपको एक बार फिर इस महान राज्य के लोगों की सेवा करने का सम्मान मिल सकता है।
दरअसल प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा हाल ही में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद प्रियंका गांधी ने केरल, तमिलनाडु और पुडिचेरी में होने वाले अपने चुनाव प्रचार को स्थगित कर दिया है। उन्होंने डॉक्टरों की सलाह पर खुद को अपने घर में आइसोलेट (अलग-थलग) कर लिया है। हालांकि प्रियंका कोविड-19 पॉजिटिव नहीं पाई गई हैं। केरल में 6 अप्रैल को मतदान होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।