Girl in a jacket

दिल्ली : बेटा नहीं होने पर 2 बालिग बेटियों की मां को बाप ने दिया ट्रिपल तलाक

हुमा हाशिम नाम की पीड़िता के अनुसार उसके पति ने इसलिए तीन तलाक दे दिया क्योंकि वह बेटा

ट्रिपल तलाक के खिलाफ कानून बनने के बाद भी देश से आये दिन इसके मामले सामने आते रहते हैं। नया मामला राजधानी दिल्ली से सामने आया है। जहां बेटा नहीं होने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया, जबकि पहले से उसकी दो बेटियां है। मामले में पीड़िता ने कोर्ट के सामने न्याय की गुहार लगाई है।
हुमा हाशिम नाम की पीड़िता के अनुसार उसके पति ने इसलिए तीन तलाक दे दिया क्योंकि वह बेटा पैदा नहीं कर सकी। हुमा की दो बेटियां हैं। हुमा के पति ने उसे जून 2020 में तलाक दिया था। इसके साथ ही उसने गुजारा भत्ता देने से भी इनकार कर दिया। हुमा की बेटियां 18 और 20 साल की हैं। 
1611042165 talaq
हुमा हाशिम ने बताया कि उसका पति हमेशा से एक बेटा चाहता था जिसके चलते महिला को कई गर्भपात से भी गुजरना पड़ा।महिला ने आगे बताया कि एक दिन उसका पति बेटी को मार रहा था, लेकिन जब महिला ने उसे बचाने की कोशिश की, तो पति ने पीड़िता को लात मार दी। और ट्रिपल तलाक दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।