पत्नी पर था अवैध संबंध का शक, गला दबाकर कर दी हत्या - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पत्नी पर था अवैध संबंध का शक, गला दबाकर कर दी हत्या

कामिल को उसकी पत्नी रेशमा (22) पर विवाहेत्तर संबंध का शक था। इसी बात पर बहस होने पर

एक व्यक्ति को उसकी पत्नी की हत्या करने के लिए रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। कामिल को उसकी पत्नी रेशमा (22) पर विवाहेत्तर संबंध का शक था। इसी बात पर बहस होने पर कामिल ने गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।

मध्य दिल्ली के कमला मार्केट निवासी कामिल ने पुलिस थाने में आकर अधिकारियों को सूचना दी कि उसने झगड़े के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रंधावा ने कहा, ‘पुलिस की एक टीम कामिल के घर गई जहां उसकी पत्नी रेशमा का शव गद्दे पर पड़ा मिला। उसका चेहरा नीला पड़ गया था। कामिल को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।’

पूछताछ में उसने बताया कि उसे रेशमा के चरित्र पर शक था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसी बात पर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। उन्होंने बताया कि शनिवार को पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद कामिल ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। अधिकारी ने कहा कि रेशमा की मौत पर कामिल को पश्चाताप हो रहा है।

गला घोंट कर की गई UP विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के बेटे की हत्या, मां गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four − 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।