एलजी के आदेश पर दिल्ली महिला आयोग से हटाए गए सैकड़ों कर्मचारी
Girl in a jacket

एलजी के आदेश पर दिल्ली महिला आयोग से हटाए गए सैकड़ों कर्मचारी

Delhi Women Commission: दिल्ली में उपराज्यपाल और महिला आयोग के बीच जंग शुरू हो गई है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश पर दिल्ली महिला आयोग से 223 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। आरोप है कि दिल्ली महिला आयोग की तत्कालीन अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने नियमों के खिलाफ जाकर बिना अनुमति के नियुक्ति की थी। सभी कॉन्ट्रैक्चुअल स्टाफ थे।

Highlights:

  • एलजी के आदेश पर दिल्ली महिला आयोग से हटाए गए सैकड़ों कर्मचारी
  • आज महिला आयोग में कुल 90 स्टाफ हैं- स्वाति मालीवाल
  • ‘मेरे जीते जी मैं महिला आयोग बंद नहीं होने दूंगी’

आज महिला आयोग में कुल 90 स्टाफ हैं- स्वाति मालीवाल

इस पर स्वाति मालीवाल ने भी मोर्चा खोलते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, एलजी साहब ने डीसीडब्ल्यू के सारे कॉन्ट्रैक्ट स्टाफ को हटाने का एक तुगलकी फरमान जारी किया है। आज महिला आयोग में कुल 90 स्टाफ हैं, जिसमें सिर्फ 8 लोग सरकार द्वारा दिए गए हैं, बाकी सब तीन-तीन महीने के कॉंन्ट्रैक्ट पर हैं। अगर सब कॉंन्ट्रैक्ट स्टाफ हटा दिए जाएंगे, तो महिला आयोग पर ताला लग जाएगा।

‘मेरे जीते जी मैं महिला आयोग बंद नहीं होने दूंगी’

ऐसा क्यों कर रहे हैं ये लोग? खून-पसीने से बनी है ये संस्था। उसको स्टाफ और सरंक्षण देने की जगह आप जड़ से खत्म कर रहे हो? मेरे जीते जी मैं महिला आयोग बंद नहीं होने दूंगी। मुझे जेल में डाल दो, महिलाओं पर मत जुल्म करो! दिल्ली महिला आयोग की यह कहानी अभी खत्म नहीं बल्कि शुरू हुई है, क्योंकि दिल्ली महिला आयोग की तत्कालीन अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मोर्चा खोल दिया है। आम आदमी पार्टी पहले से ही दिल्ली के एलजी के खिलाफ अपना मोर्चा खोल कर बैठी है और अब दिल्ली महिला आयोग भी उसमें जुड़ गया है।

 

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।