कब तक जारी रहेगा बर्फीली हवाओें का अटैक! IMD ने अलर्ट जारी किया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कब तक जारी रहेगा बर्फीली हवाओें का अटैक! IMD ने अलर्ट जारी किया

बीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव हुआ है, जहाँ भीषण सर्दी के बाद अब सर्द हवाओं ने

बीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव हुआ है, जहाँ भीषण सर्दी के बाद अब सर्द हवाओं ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। दरअसल देश के मैदानी राज्यों में सर्दी का असर कम हो रहा था।  लेकिन बीते दिनों कुछ राज्यों में हुई बारिश के चलते तापमान फिर से गिरा। वहीं आज राजस्थान में फिर शाम या रात को बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने यहां कल भी बारिश की संभावना जताई  है। प्रदेश में अचानक हुई बारिश ने सर्दी में इजाफा किया है। यहां 31 जनवरी तक सर्दी का असर देखने को मिलेगा। साथ ही शीत लहर चलने की भी संभवना है।    
मध्य प्रदेश के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे
वहीँ मध्य प्रदेश में भीषण सर्दी पड़ रही है। राज्य के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। यहां फिछले दिनों बारिश देखने को मिली, लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक आज यहां के बारिश की संभावना नहीं है। आज प्रदेश के ज्यातर जिलों में सुबह-सुबह धुंध छाई रहेगी। भोपाल में सुबह कोहरा रहेगा। साथ ही आज यहां का तापमान 11 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं कल भोपाल में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बारिश या गरज के साथ छींटे या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।    
1674901056 delhi winter
29 जनवरी को राजधानी में हल्की बरसात के आसार 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को सर्दी से राहत थी। लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश के बाद यहां के तापमान में एक बार फिर गिरा है। यहां एक बार फिर सर्दी बढ़ गई है।    मौसम विभाग के मुताबिक यहां आज न्यूनतम 5 और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं कल यानी 29 जनवरी को राजधानी में हल्की बरसात देखने को मिल सकती है हल्की बारिश हो सकती है। 30 और 31 जनवरी को यहां बादल छाए रहेंगे। हालांकि उसके बाद राजधानी में मौसम साफ रहेने की संभावना है।   
1674901070 delhi winter temperature dips latest 1672813204910 1672813205074 1672813205074
पंजाब में न्यूनतम तापमान 6.3 और अधिकतम 23.2 रहने की संभावना
वहीं पंजाब में भी इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां आज बादल छाए रहेंगे। साथ ही यहां का न्यूनतम तापमान 6.3 और अधिकतम 23.2 रहने की संभावना है। बहरहाल अब देखना ये होगा कि लोगों को परेशानी में डालने वाले मौसम में बदलाव कब आएगा और लोगों को ठंड से कबतक निजात मिलेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।