कैसा शासन और सिस्टम जब 80 साल की वृद्धा पेंशन हेतु आंसू बहाये : सुदेश महतो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कैसा शासन और सिस्टम जब 80 साल की वृद्धा पेंशन हेतु आंसू बहाये : सुदेश महतो

आम आदमी की आवाज सत्ता सियासत को डराए। उनके काम क्या हैं इसके ओर आगाह कराए। सबसे पहले

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि गांव में अस्सी साल की वृद्धा पेंशन के लिए आंसू बहा रही है और शासन-सिस्टम इससे बेखबर है। दरअसल गांव का सच और आखिरी पायदान पर छूटे आम आदमी का दर्द आमने-सामने बैठकर ही जाना जा सकता है। लेकिन सरकार, सियासत और साहब के लिए यह प्राथमिकता नहीं है।

श्री महतो ने खरसांवा शहीद स्थल से स्वराज स्वाभिमान यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत करते हुए गांवों के चौपाल में ये बातें कही। इससे पहले शहीद स्थल पर उन्होंने फूल माला चढ़ाकर वीर शहीदों का नमन किया और पदयात्रा पर निकले। उन्होंने कहा कि स्वराज स्वाभिमान यात्रा के जरिए यही मुहिम छेड़ी गई है कि गांव और आम आदमी की आवाज सत्ता सियासत को डराए। उनके काम क्या हैं इसके ओर आगाह कराए। सबसे पहले वे अरवा गांव गये। वहां बड़ी तादाद में महिलाएं जुटी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + ten =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।