दिल्ली में गर्म सुबह, 29 डिग्री सेल्सियस पर रहा न्यूनतम तापमान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में गर्म सुबह, 29 डिग्री सेल्सियस पर रहा न्यूनतम तापमान

NULL

नई दिल्ली :  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज दिन की शुरुआत एक बार फिर गर्म सुबह से ही हुई और यहां का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस सीजन के सामान्य तापामान से तीन डिग्री अधिक है। हालांकि, मौसम विज्ञानियों ने आज दिन के आखिर में शहर के कुछ इलाकों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है।

cloudy weatherमौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह के 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 38 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ”दिन के आखिर में बिजली कड़कने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। कल, न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।

– भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।