'सामाजिक समरसता का इतिहास रचा गया' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘सामाजिक समरसता का इतिहास रचा गया’

NULL

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  के आह्वान पर राष्ट्रीय सिख संगत एवं श्री गुरु सिंह सभा-झड़ौदा माजरा, हरदेव नगर, उत्तरी दिल्ली में श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व वर्ष समागम में संगतों से विचार सांझे करते हुए मुख्य मेहमान श्री मनोज तिवारी सांसद अध्यक्ष भाजपा दिल्ली प्रदेश ने कहा कि दुनिया में श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के त्याग, बलिदान, समर्पण की कोई दूसरी मिसाल नहीं मिलती। देश के कोने कोने से पिछड़े तथा सभी वर्गों से पांच प्यारों के रूप में खालसा सजाकर जो सामाजिक समरसता का इतिहास रचा, सारी दुनिया के देश उसको अपनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

आज के विश्व गुरु बनने जा रहे भारत की भी यही प्रेरणा है। सर्वंशदानी श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी देशए धर्म, समाज की रक्षा के लिए पहले अपने पिता को, पश्चात अपने बड़े बेटे बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह को लाखों की मुगल सेना के सम्मुख अपने हाथों सजाकर हजारों मुगल सैनिकों को मौत के घाट उतरवाकर तथा पश्चात शहीदी प्राप्त करना। 9 और 7 वर्ष के बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह ने धर्म की रक्षा के लिए दीवारों में चुनना स्वीकार कर, जो आने वाली पीढिय़ों को रास्ता दिखाया।

– महेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 15 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।