राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को भारी बारिश, कुछ हिस्सों में ट्रैफिक बहाल, कुछ सड़कों पर अब भी प्रतिबंध - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को भारी बारिश, कुछ हिस्सों में ट्रैफिक बहाल, कुछ सड़कों पर अब भी प्रतिबंध

मूसलाधार बारिश अपने साथ कई चुनौतियां लेकर आईं। पूरे शहर में जलभराव हो गया और सड़कें जाम होने

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 18 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है। इसके बाद बारिश में कमी आने की संभावना है। वही , बात करें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तो शनिवार को भारी बारिश हुई और पारा 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से थोड़ा कम है। मूसलाधार बारिश अपने साथ कई चुनौतियां लेकर आईं। पूरे शहर में जलभराव हो गया और सड़कें जाम होने से यातायात की चाल सुस्‍त रही।
आईएमडी ने शाम लगभग 7.30 बजे एक ट्वीट में करके कहा कि दिल्ली के कुछ स्थानों (लोधी रोड, नेहरू स्टेडियम, वसंत विहार, आरके पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, वसंत कुंज), हौज़खास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद), एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा) अगले दो घंटों के दौरान के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।“
दिल्ली के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बरक़रार
इस बीच, शनिवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे लगातार गर्मी से कुछ राहत मिली। वही, यमुना नदी के जलस्तर में मामूली कमी के बावजूद शनिवार को दिल्ली के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बरक़रार है। शनिवार सुबह तक जलस्तर 207.53 मीटर था, जो अभी भी खतरे के स्तर से 2.20 मीटर ऊपर है, लेकिन शुक्रवार के आंकड़े 208.35 से थोड़ा कम है।
शहर के कुछ हिस्सों में सामान्य यातायात बहाल
आपको बता दे कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कई सड़कें, जो पहले यमुना नदी के उफान के कारण बंद थीं, अब फिर से खोल दी गई हैं। जैसे ही बाढ़ का पानी कम हुआ, शहर के कुछ हिस्सों में सामान्य यातायात बहाल हो गया, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में यात्रियों और निवासियों को राहत मिली।
घटते जल स्तर ने पुलिस को बंद की गई सड़कों को हटाने और कुछ मार्गों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। 
कुछ सड़कों पर प्रतिबंधों में दी गई ढील 
आपको बता दे कि सड़कों पर जल स्तर कम होने लगा है। जिस वजह से सुबह 11.00 बजे तक, यातायात की आवाजाही के लिए कुछ सड़कों पर प्रतिबंधों में ढील दी गई है, जबकि कुछ सड़कें अभी भी बंद हैं। 
यातायात के लिए ये सड़कें खोल दी गई हैं। भैरों मार्ग- मथुरा रोड से रिंग रोड कैरिजवे को खोल दिया गया है। आईटीओ से लक्ष्मी नगर तक विकास मार्ग के दोनों कैरिजवे खोल दिए गए हैं। शांति वन से गीता कॉलोनी तक निषाद राज मार्ग दोनों कैरिजवे खोल दिए गए हैं। शांति वन से राजघाट और आईएसबीटी की ओर रिंग रोड अभी भी बंद है। 
वही,  बुलेवार्ड रोड-स्लिप रोड-सर्विस रोड-युधिष्ठिर सेतु के अंतर्गत लेफ्ट टर्न-रिंग रोड पर प्रतिबंधों में ढील दी गयी है। चंदगीराम अखाड़ा से मुकरबा चौक कैरिजवे चालू कर दी गयी है। चंदगी राम अखाड़ा से आईपी कॉलेज तक दोनों कैरिजवे खोल दिए गए हैं।
जानिए ! जो सड़कें अभी यातायात के लिए बंद हैं…
1- पुराना लोहे का पुल पुस्ता से श्मशान घाट
2- आउटर रिंग रोड – मुकरबा चौक से वजीराबाद कैरिजवे
3- रिंग रोड-आईपी डिपो से आईपी फ्लाईओवर से आईएसबीटी कैरिजवे
4- रिंग रोड-मजनू का टीला- आईएसबीटी-शांति वन- आईपी फ्लाईओवर से आईपी डिपो दोनों कैरिजवे
5- सलीम गढ़ बाईपास
साथ ही ट्रैफिक पुलिस के द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में ये भी कहा गया है कि सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, राजोकरी बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, चिल्ला बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर, अप्सरा बॉर्डर और भोपुरा बॉर्डर से भारी मालवाहक वाहनों के के लिए ये सड़कें अभी बंद है।
जरूरी वस्तुओं / सेवाओं और राहत सामग्री ले जाने वाले वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं
वही , ये भी कहा गया है कि जरूरी वस्तुओं / सेवाओं और राहत सामग्री ले जाने वाले वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रशासन द्वारा जारी हाई अलर्ट के मद्देनजर निचले इलाकों में यात्रा योजनाओं को स्थगित कर दें और अपरिहार्य यात्रा के मामले में उपर्युक्त सड़कों को यात्रा योजनाओं से बाहर रखा जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।