हर्षवर्धन ने राजद्रोह कानून हटाने के वादे के लिए कांग्रेस पर साधा निशाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हर्षवर्धन ने राजद्रोह कानून हटाने के वादे के लिए कांग्रेस पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री और चांदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार हर्षवर्धन ने राजद्रोह कानून को हटाने का वादा करने के

केंद्रीय मंत्री और चांदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार हर्षवर्धन ने राजद्रोह कानून को हटाने का वादा करने के लिए रविवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि दिल्ली के लोग ऐसी पार्टी को कभी माफ नहीं करेंगे।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि दिल्ली हमेशा राष्ट्रवादी विचारधारा और उनके समर्थकों का गढ़ रही है। मंत्री ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में कई जन सभाएं और पैदल यात्रा की।

चांदनी चौक में लड़ाई ‘बड़े नाम’ और ‘बड़े काम’ के बीच : आप उम्मीदवार

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के नागरिक कभी किसी राष्ट्र विरोधी तत्व को बर्दाश्त नहीं करेंगे और यही कारण है कि वे राष्ट्रवादी तत्वों को मजबूत करने आए हैं।

दिल्ली के मतदाता ऐसी पार्टी को माफ नहीं करेंगे जो राजद्रोह कानून को हटाने का वादा करती है और जो खुलकर ‘टुकड़े, टुकड़े’ गिरोह से जुड़े जेएनयू छात्र नेताओं का समर्थन करती है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 − one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।