अनधिकृत कालोनियों में लोगों को मालिकाना हक मिलने पर केजरीवाल को तकलीफ क्यों : हरदीप सिंह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अनधिकृत कालोनियों में लोगों को मालिकाना हक मिलने पर केजरीवाल को तकलीफ क्यों : हरदीप सिंह

पुरी ने कहा, “साफ़ दिख रहा है कि दिल्ली के माननीय उपमुख्यमंत्री अनुभव की कमी के कारण कुछ

आवास एवं शहरी विकास मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को दिल्ली सरकार पर अनधिकृत कालोनियों को नियमित करने के नाम पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। पुरी ने कहा कि अनधिकृत कालोनियों में लोगों को संपत्ति का मालिकाना हक दिये जाने से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को तकलीफ हो रही है। 
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘वैसे सिसोदिया जी और केजरीवाल जी यह बताएं कि अगर 1731 कॉलोनियों के लोगों को उनके घर का मालिकाना हक़ मिल रहा है और उनके घरों की रजिस्ट्री हो रही है तो उन्हें क्या तकलीफ़ है? शायद यह कि वो अब इस मामले में कोई नया रोड़ा नहीं अटका पाएंगे।’’ 
1577785537 hardee
पुरी ने कहा, ‘‘साफ़ दिख रहा है कि दिल्ली के माननीय उपमुख्यमंत्री अनुभव की कमी के कारण कुछ चीज़ें समझ नहीं पा रहे हैं और उन्हीं एक दो शब्दों के जाल में उलझे पड़े हैं जो उन्होंने सुन रखे हैं।’’ उन्होंने कहा कि संपत्ति के पंजीकरण के बारे में डीडीए की वेबसाइट पर नियमों को सरल तरीके से बताया गया है। 
1577785565 hardee2
एक अन्य ट्वीट में पुरी ने कहा, ‘‘जब इन कॉलोनियों में रहने वालों को अपने घरों के लिए बैंक से ऋण मिल सकेगा, लोग मकानों के नक्शे पास करवा सकेंगे और इन कॉलोनियों में पुनर्विकास हो सकेगा तो उससे इन लोगों को इतनी तकलीफ़ क्यों है?’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।