हर घर तिरंगा अभियान: CRPF जवानों ने निकाली तिरंगा रैली, जगाई देशभक्ति की भावना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हर घर तिरंगा अभियान: CRPF जवानों ने निकाली तिरंगा रैली, जगाई देशभक्ति की भावना

देश इस साल आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को

देश इस साल आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को दिल्ली के मयूर विहार फेज 3 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने तिरंगा रैली निकाली। रैली में सीआरपीएफ के 31 बीएन बटालियन के जवानों के साथ साथ आम लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
वही, आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को लेकर देश भर में तिरंगा रैली आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल भी हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चला रही है। आज दिल्ली के मयूर विहार फेज 3 में सीआरपीएफ के जवानों ने तिरंगा रैली का आयोजन किया। इस रैली में सीआरपीएफ जवानों के अलावा भारी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए।
देशभर में चलाया जा रहा तिरंगा अभियान 
बता दें, हाथों में तिरंगा और भारत माता की जय के नारों के साथ सीआरपीएफ की 31 बीएन बटालियन ने लोगों से अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने और उसके महत्व को प्रेरित किया। गौरतलब है कि देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसमें देश के अर्धसैनिक बल भी हिस्सा ले रहे हैं। बॉर्डर इलाकों से लेकर पहाड़ों और शहरों में भी जवानों द्वारा तिरंगा फहराया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।