दिल्ली में खुशगवार हुआ मौसम, हल्की बारिश की संभावना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में खुशगवार हुआ मौसम, हल्की बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी में कुछ स्थानों पर हुई बूंदाबादी के कारण दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली। सफदरजंग वेधशाला

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में कुछ स्थानों पर हुई बूंदाबादी के कारण दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली। सफदरजंग वेधशाला ने राजधानी में 2.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 88 प्रतिशत रहा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना है।

rain

मौसम वैज्ञानिकों ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है और गरज के साथ हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।