गुरु गोविंद सिंह समाज परिवर्तन के सबसे बड़े प्रेरक थे : अमित शाह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गुरु गोविंद सिंह समाज परिवर्तन के सबसे बड़े प्रेरक थे : अमित शाह

NULL

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा एवं विश्व पंजाबी संगठन ने आज ऐतिहासिक भाई मतिदास चौक पर गुुरुद्वारा शीशगंज साहब के समक्ष एक लाइट एडं साउंड शो ”सर्ववंशदानी“ का आयोजन किया गया। इस लाइट एंड साउंड शो सर्ववंशदानी की कल्पना भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सरदार आरपी सिंह ने की है और जिसका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों विशेषकर युवाओं को गुरु गोिवन्द सिंह के अप्रितम बलिदान से अवगत कराना था। इस शो के माध्यम से गुरु साहब के जीवन के विभिन्न पहलुओं एवं कार्यों का चित्रण किया गया।

प्रसिद्ध गायक हंसराज हंस ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से गुरु गोिवंद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, भाजपा के राष्ट्रीय नेता रामलाल एवं डाॅ. अनिल जैन, केन्द्रीय मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन, डाॅ. जितेन्द्र सिंह एवं सरदार हरदीप सिंह पुरी, शिरोमणि अकाली दल के दिल्ली अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह जीके समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि आज इस भाई मति दास चौक पर आकर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं क्योंकि यह स्थान गुरु तेगबहादुर एवं भाई मतीदास के मानवता के लिए अतुलनीय बलिदान की भूमि है।

अमित शाह ने कहा कि दशम पितामाह गुरु गोिवन्द सिंह औजस्वी एवं अविजयी यौद्धा ही नहीं समाज परिवर्तन के प्रेरक थे। भारत सरकार देश भर में उनके जीवन से जुड़े 22 स्थानों पर कार्यक्रम करेगी और उन्हें तीर्थ महत्व देगी। उन्होंने कहा कि सिख अपने बलिदान एवं सेवा भाव के बल पर देश ही नहीं विदेशों में भी आज अपने धर्म एवं गुरुओं का मान बढ़ा रहे हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सर्ववंशदानी कार्यक्रम की कल्पना के लिये साधुवाद दिया।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।