गुजरात : अहमदाबाद में बंधक बनाए गए 47 मजदूर, जान बचाकर बिहार पहुंचे लोगो ने बताई डरावनी आपबीती - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गुजरात : अहमदाबाद में बंधक बनाए गए 47 मजदूर, जान बचाकर बिहार पहुंचे लोगो ने बताई डरावनी आपबीती

NULL

पटना : गुजरात में 14 महीने की बच्ची से रेप के बाद उत्तर भारतीयों पर अटैक जारी है। इस बीच लोग वहां से जान बचाकर भाग रहे हैं। जान बचाकर बिहार पहुंचे लोगों ने दावा किया कि अहमदाबाद में 47 मजदूरों को बंधक बना लिया गया है। और उनके साथ मारपीट की जा रही है।

रेप की एक घटना सामने आने के बाद गुजरात के कई इलाकों में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को निशाने पर लिया जा रहा है जिसके बाद कई क्षेत्रों से यूपी-बिहार के लोगों ने पलायन शुरू कर दिया। दूसरी ओर, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने दावा किया है कि पिछले 48 घंटे में इन घटनाओं में कमी आई है। वहीं, गैर गुजरातियों पर हमला करने के आरोप में शामिल करीब 300 से अधिक लोगों को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब इस मसले पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस मसले पर कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि पहले महाराष्ट्र में जब बिहार के लोगों को मारा जाता था, तब भले ही राज ठाकरे थे लेकिन उसके पीछे कांग्रेस थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गुजरात में जो भी हो रहा है उसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। राहुल गांधी के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह जाति के नाम पर लोगों को भड़का रहे हैं। कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जोरदार वार किया। संजय निरुपम ने पीएम को धमकी भरे अंदाज में कहा है कि उन्हें याद रखना चाहिए कि एक दिन उन्हें भी वाराणसी जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।