आगामी चुनाव में महागठबंधन की सरकार होगी : भरत सिंह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आगामी चुनाव में महागठबंधन की सरकार होगी : भरत सिंह

महागठबंधन उपेन्द्र कुशवाहा के साथ है। केन्द्र व राज्य की एनडीए सरकार से जनता नाखुश है। आगामी चुनाव

पटना : युवा लोजद के मीडिया प्रभारी भरत सिंह ने कहा कि बिहार की कानून व्यवस्था चरमरायी हुई है और राज्य सरकार अपनी कुर्सी बचाने में जुटी है। प्रदेश के विकास की चिंता नहीं। महागठबंधन के तहत चु नाव जीतकर आने वाला जदयू महागठबंधन तोडक़र एनडीए के साथ जाकर जनमत को धोखा देते हुए आगामी चुनाव में सीट शेयरिंग के माध्यम से वर्चस्व कायम करते हुए एनडीए के सहयोगी दल रालोसपा को बाहर करने का कुचक्र रच रही है।

जब से जदयू ए नडीए के साथ गया तभी से रालोसपा के प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा का मान स म्मान घटने लगा। केन्द्रीय राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा द्वारा बिहार की गिरती विधि व्यवस्था के खिलाफ आ वाज उठाने का काम किया गया। कुशवाहा समाज को प्रताडि़त किये जाने का सिलसिला शुरू हो गयी। शिक्षा मुद्दे के सवाल पर महागठबंधन उपेन्द्र कुशवाहा के साथ है। केन्द्र व राज्य की एनडीए सरकार से जनता नाखुश है। आगामी चुनाव में महागठबंधन की सरकार होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + fourteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।