गोपी, मोनिका ने जीती दिल्ली मैराथन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गोपी, मोनिका ने जीती दिल्ली मैराथन

NULL

नई दिल्ली : भारतीय एथलीट मोनिका अठारे और थोनाक्कल गोपी ने रविवार को महिला और पुरुष वर्ग में 42 किलोमीटर की फुल मैराथन में पहला स्थान हासिल किया है। इसके अलावा, खेता राम और वर्षा देवी ने 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन में पहला स्थान हासिल किया है। रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाले गोपी ने पुरुष वर्ग में दो घंटे 15 मिनट और 16 सेकेंड का समय लेते हुए अपनी फुल मैराथन पूरी की और पहला स्थान हासिल किया। इससे पहले इस मैराथन को पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर व केन्द्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल ने हरी ​झंडी दिखाई। जानकारी के मुताबिक रियो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले एक अन्य एथलीट नीतेंद्र सिंह रावत ने दूसरा स्थान हासिल किया।

उन्होंने दो घंटे 24 मिनट और 55 सेकेंड में मैराथन पूरी की। बहादुर एस. धोनी ने दो घंटे 24 मिनट और 56 सेकेंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में मोनिका ने दो घंटे 43 मिनट और 46 सेकेंड में मैराथन पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। ज्योति गवते ने दो घंटे 50 मिनट और 12 सेकेंड का समय लेकर दूसरा और मोनिका राउत ने दो घंटे 55 मिनट तथा दो सेकेंड का समय लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। हाफ मैराथन के पुरुष वर्ग में एक घंटे नौ मिनट और 40 सेकेंड का समय लेकर खेता राम ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया।

उनके एक सेकेंड पीछे रह गए तीर्था पुन को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। उन्होंने एक घंटे, नौ मिनट और 41 सेकेंड का समय लिया। तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले दीपक सिंह ने एक घंटे 13 मिनट और सात सेकेंड का समय लिया। महिला वर्ग में वर्षा ने एक घंटे 20 मिनट और 30 सेकेंड में हाफ मैराथन पूरी कर स्वर्ण जीता। इसमें दूसरा स्थान हासिल करने वाली किरन सहदेव ने एक घंटे 21 मिनट और 35 सेकेंड का समय लिया। अर्पिता सैनी ने एक घंटे और 31 मिनट में हाफ मैराथन पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।