Girl in a jacket

लैंडफिल साइट पर गोपाल चुप्पी तोड़ें : तिवारी

NULL

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम में प्रस्तावित लैंडफिल साइट के कारण यमुना तट क्षेत्र प्रदूषित न हो, प्रयासरत हैं किन्तु केजरीवाल सरकार के मंत्री गोपाल राय कि इस मामले में चुप्पी दुखद है। यहां यह बता दें कि भाजपा ने बाबरपुर से आप विधायक गोपाल राय को इस मसले में घसीट कर राजनीति की एक नई हवा देने की कोशिश की है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रस्तावित लैंडफिल साइट के कारण पूर्वी दिल्ली के 20 लाख से अधिक लोगों पर, विशेष रूप से घौंडा, करावल नगर और मुस्तफाबाद के लोगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और उन्हें यह उम्मीद थी कि मंत्री गोपाल राय इस ममाले में अपना रूख स्पष्ट करें। लेकिन वह इस मामले में अभी तक चुप हैं।

तिवारी ने कहा कि जनहित में मंत्री गोपाल राय से इस मामले में इस सहयोग का आग्रह करता हूं कि वह टीकरी गांव के नजदीक एपीएमसी विभाग के लगभग 70 एकड़ के प्लॉट को लैंडफिल साइट के लिए आबंटित करने के लिए दिल्ली सरकार से कहें। यह प्लॉट पिछले 15 वर्षों से खाली पड़ा है।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।