दिल्ली के युवाओं के लिए खुशखबरी, 15 हजार होमगार्ड पदों पर होगी भर्ती - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली के युवाओं के लिए खुशखबरी, 15 हजार होमगार्ड पदों पर होगी भर्ती

LG विनय सक्सेना ने 10,000 में से 1669 होमगार्ड को मंगलवार को नियुक्ति पत्र दे दिया। इन 1669

दिल्ली में 15000 होमगार्ड की नियुक्ति

दिल्ली के सारे नौजवान जो काम की तलाश में दर बदर घूम रहे है उनके लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली के LG विनय सक्सेना ने दिल्ली में 15000 होमगॉर्ड्स की नियुक्ति को मंज़ूरी दे दी है। दिल्ली में अब तक 10000 होमगार्ड थे , जिनकी संख्या अब बढ़ कर 25000 हो जाएगी। विनय सक्सेना ने 4 तारीख को एक आधिकारिक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने बताया की वो मंगलवार को 10,000 में से 1669 होमगार्ड को नियुक्ति पत्र दे चुके है।

दिल्ली के एक कार्यक्रम में विनय सक्सेना ने शिरकत देते हुए होमगार्ड की बात की और ये बताया की दिल्ली में 15000 होमगार्ड की नियुक्ति के बाद होमगार्ड की कुल संख्या 25000 हो जाएगी। जिन 1669 होमगार्ड को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके है उनमें से 226 पूर्व नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक का हिस्सा थे, जिन्होंने डीटीसी के बसों में मार्शल के रूप में अपनी उपस्थिति दी।

विनय सक्सेना ने 10,285 होमगार्डों के नामांकन को मंजूरी दी

पिछले साल कुछ होमगॉर्ड्स को उनकी ड्यूटी से निकल दिया गया था जिनमें 181 महिलाएं भी शामिल थी। जनवरी 2024 में भी LG विनय सक्सेना ने 10,285 होमगार्डों के नामांकन को मंजूरी दी थी। एलजी विनय सक्सेना ने आदेश दिया था कि होमगार्ड चयन प्रक्रिया में सीडीवी को वरीयता दी जाए और साथ ही सीडीवी को अतिरिक्त क्रेडिट प्वाइंट दिए जाएं।

240c504353b1e50421cdbc13190783b51733365032898645original

LG का 2,346 पदों पर भर्ती के निर्देश

LG विनय सक्सेना के इस फैसले को कुछ लोगों ने कोर्ट में चुनौती दी थी। इसका नतीजा यह निकला कि 7,939 पदों पर होमगॉर्ड्स की नियुक्ति रुक गई। इसके बावजूद LG ने उन 2,346 होमगार्डों की नियुक्ति का निर्देश दिया, जिन्होंने शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा पास कर ली थी। 2,346 पदों में से 1669 उम्मीदवारों ने मेडिकल टेस्ट पास कर लिया। उन्हीं को बुधवार (4 दिसंबर 2024) को दिल्ली के LG ने नियुक्ति पत्र दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + seven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।