दिल्लीवासियों के लिए Good News, जल्द ही सड़कों पर दौड़ेगी नई DTC बसें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्लीवासियों के लिए Good News, जल्द ही सड़कों पर दौड़ेगी नई DTC बसें

परिवहन मंत्री का आया बड़ा बयान

दिल्ली में कई दिनों से डीटीसी बसों की कमी हो रखी है। जिस कारण लोग बहुत परेशान हैं। उनके रूट पर बसों की भारी कमी आने से अकसर बसों के इंतजार का समय काफी लंबा हो जाता हैं। दिल्लीवासी नई बसों के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। दिल्ली की पिछली आप की सरकार ने अपने आखिरी साल में जो बसों की खरीद को लेकर लापरवाही दिखाई थी। उसकी कीमत दिल्लीवासियों को चुकानी पड़ रही हैं। जनवरी से मार्च तक में ही 790 बसों को सड़कों से हटा दिया गया था। वहीं इसी महीने यानी अप्रैल में 112 बसों को सरकार सड़कों से हटने वाली हैं। लेकिन अब दिल्ली में डीटीसी बसों की कमी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि जल्द ही 670 नई बसें सड़कों पर दौड़ेंगी। इनमें से 280 मिनी बसें पहले ही सड़कों पर उतर चुकी हैं।

दिल्ली में कई दिनों से डीटीसी बसों की कमी हो रखी है। जिस कारण लोग बहुत परेशान हैं। उनके रूट पर बसों की भारी कमी आने से अकसर बसों के इंतजार का समय काफी लंबा हो जाता हैं। दिल्लीवासी नई बसों के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं।

लेकिन सवाल यह है कि आखिर कब दिल्लीवासियों का यह इंतजार खत्म होगा। दिल्ली में गर्मी की शुरू होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई हैं।

दिल्ली की पिछली आप की सरकार ने अपने आखिरी साल में जो बसों की खरीद को लेकर लापरवाही दिखाई थी। उसकी कीमत दिल्लीवासियों को चुकानी पड़ रही हैं।

अब तक कितने बसों को सड़कों से हटा गया?

साल 2025 की शुरुआत यानी जनवरी से मार्च तक में ही 790 बसों को सड़कों से हटा दिया गया था। वहीं इसी महीने यानी अप्रैल में 112 बसों को सरकार सड़कों से हटने वाली हैं। मतलब करीब 900 डीटीसी बसों को सड़कों से साफ कर दिया जाएगा।

वही अगर बात DIMTS बसों की करें, तो डिम्ट्स की 462 बसें हैं जो सिर्फ खड़ी रहती है। उन्हें चलाने की अनुमति नहीं हैं। इससे भी लोगों को बहुत परेशानी होती हैं। लेकिन अब दिल्ली परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने बताया है कि- डिम्ट्स की बसें बहुत जल्द सड़कों पर दौड़ने वाली है। उस बसों को चलाने की अनुमति मिल गई हैं।

परिवहन मंत्री का बड़ा बयान

दिल्ली परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने आगे कहा कि- वह दिल्लीवासियों को बसों की कमी नहीं होने देंगे। सरकार के साथ इन बसों का अनुबंध खत्म हो गया था।

वर्तमाण में, दिल्ली की सड़को पर कुल 6966 बसें चल रही है। जिसमें लगातार कमी होते जा रही हैं। इसी कारण दिल्ली सरकार, कुछ ही दिनों में 670 बसों को सड़कों पर दौड़ाने वाली हैं। जिसमें से 280 मिनी बसें सड़कों पर उतर भी गई हैं।

Delhi Airport: 15 अप्रैल से इंडिगो की सभी उड़ानें टर्मिनल 1 से होंगी संचालित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।