सदर में चला गोयल का हस्ताक्षर अभियान

विजय गोयल ने सदर बाजार में आरडब्ल्यूए द्वारा आयोजित हस्ताक्षर अभियान में मांग की है कि केजरीवाल सरकार

नई दिल्ली : राज्यसभा सांसद विजय गोयल ने सदर बाजार में आरडब्ल्यूए द्वारा आयोजित हस्ताक्षर अभियान में मांग की है कि केजरीवाल सरकार उन ईमानदार लोगों के पैसे वापस करें जिन्होंने समय पर बिजली के बिल भरे थे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने ये घोषणाएं चार साल पहले तो की नहीं अब चार महीने पहले लोगों का 200 रुपए का फायदा कराकर उनके वोट खरीद रहे हैं। 
सदर बाजार की समस्याओं पर चर्चा करते हुए सांसद ने कहा कि सदर बाजार किसी समय देश में प्रसिद्ध हुआ करता था, लेकिन आज वहां तार लटकते हैं, सीवर की पाइप पुरानी हो गई हैं, ट्रैफिक का बुरा हाल है। अगर कोई अच्छा काम करने वाला इंसान होता तो सदर बाजार की कायाकल्प कर देता। गोयल ने कहा की केजरीवाल सरकार को घटिया राजनीति करने की जगह जनता की समस्याएं हल करने पर ध्यान देना चाहिए। 
सरकार का काम किसी के घर बैठ कर धरना देना नहीं, जनता की समस्याएं हल करना होता है। अगर सरकार ही धरना देने लगी तो काम कौन करेगा? उन्होंने कहा कि जब वे पांच साल पहले मुख्यमंत्री बने थे तब से मुफ्त सुविधाएं क्यों नहीं दी? केजरीवाल सरकार ने पांच साल कुछ काम नहीं किया और अब थोड़ा सा पानी और बिजली का बिल माफ कर उम्मीद कर रही है की लोग इन्हें वोट देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।