‘अच्छा कर्म करने वाले लोगों के साथ होता है ईश्वर’ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘अच्छा कर्म करने वाले लोगों के साथ होता है ईश्वर’

बिरला मंदिर में जीवरक्षणि प्रीत फाउंडेशन के तत्वावधान में वैदिक संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें भारी

नई दिल्ली : बिरला मंदिर में रविवार को जीवरक्षणि प्रीत फाउंडेशन के तत्वावधान में वैदिक संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में स्कूली छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर क्षेत्र संघ संचालक डॉ. बजरंग लाल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की चेयरपर्सन श्रीमती किरण चोपड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।  
इस दौरान मंच पर मौजूद स्वामी विवेकानंद परिव्राजक ने यज्ञ प्रारंभ करने से पहले बच्चों से कुछ सवाल पूछे और उन्हें कुछ अच्छी बातों से अवगत कराया। एक महिला ने सवाल पूछा कि अगर भगवान है तो समाज में क्राइम क्यों बढ़ रहा है, क्या इसके पीछे भगवान की मर्जी है। जवाब में बताया गया कि भगवान कभी भी अन्याय नहीं कर सकते हैं। 
इंसान कुछ गलत करता है तो भगवान उन्हें सूचना जरूर देते हैं कि गलत है मत करो। लेकिन भगवान किसी भी अपराधी का हाथ नहीं पकड़ सकता है। इसके बाद 108 हवन कुंड में यज्ञ किया गया। यह सत्य सनातन वैदिक धर्म की संस्कृति के प्रचार, मातृभूमि के सम्मान के लिए आह्वान और समाज के सम्मुथान के लिए ही एक सामूहिक प्रयास है।
लोगों को फ्री में बांटी गई रामायण
कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा यहां पर पहुंचे लोगों को फ्री में रामायण भी बांटी गई। आयोजकों का कहना था कि घर-घर में रामायाण पढ़ी जानी चाहिए। जिससे अधिक से अधिक लोग मर्यादा पुरुषोतम राम के बारे में जाने और उनके द्वारा दिखाए गए मार्गों पर चलें।
जब स्कूली छात्रों ने संस्कृत में गाए श्लोक 
कार्यक्रम में स्कूल व गुरुकूल से आए छात्रों ने शानदार रूप में कई श्लोक संस्कृत में सुनाए। जिसे सुनकर वहां बैठे लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में यज्ञ की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही यहां आने वाले लोगों को गौ महिमा पर जानकारी दी गई। वेद मंत्रों पर योग किया गया। संस्कृति के अनुसार भरतनाट्यम व कुचिपुड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।