दिल्ली : संगम विहार में बीच सड़क पर छात्रा को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली : संगम विहार में बीच सड़क पर छात्रा को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्ली के संगम विहार में स्कूल से लौट रही छात्रा को बीच सड़क पर गोली मार दी गई।

दिल्ली के संगम विहार से झारखंड के दुमका जैसी वारदात सामने आई है। यहां स्कूल से लौट रही छात्रा को बीच सड़क पर गोली मार दी गई। घटना में नाबालिग छात्रा के कंधे पर गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार युवक की पहचान अमानत अली के तौर पर हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला है। पुलिस की गिरफत में अमानत अली ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जानकारी के मुताबिक अमानत अली सोशल मीडिया के जरिए स्कूली छात्रा के संपर्क में था। जब छात्रा ने बातचीत बंद कर दी तो अली ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे खत्म करने का फैसला किया। 


वहीं पीड़िता के पिता ने बताया कि जब आरोपी मेरी बेटी को गोली मार रहे थे तो देखने वाले इस वारदात का वीडियो बना रहे थे, किसी ने भी मेरी बेटी को नहीं बचाया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी घटना से डरी हुई है। वह सिर्फ 16 साल की है। उसके कंधे में गोली लगी है।

डीसीपी साउथ ने बताया कि मुख्य आरोपी ने कबूल किया कि वह छात्रा के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में था। छात्रा ने कुछ समय पहले उससे बात करना बंद कर दिया था, जिससे वह दुखी और उसने छात्रा को खत्म करने का फैसला किया। इसलिए उसने अपनी योजना को अंजाम देने के लिए आरोपी बॉबी और पवन से संपर्क किया। अभी पुलिस मुख्य आरोपी से आगे की जानकारी हासिल कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।