गिरी-तिवारी ने आजमाए क्रिकेट में हाथ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गिरी-तिवारी ने आजमाए क्रिकेट में हाथ

NULL

पूर्वी दिल्ली: यमुना चैलेंज ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन पूर्वी दिल्ली लोकसभा के मैचों का शुभारम्भ हुआ। पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का उद्घाटन मैच किशन कुंज स्थित बैंक एंक्लेव के डीडीए मैदान पर लक्ष्मी नगर एवं पटपड़गंज के बीच में हुआ। इस मौके पर पूर्वी दिल्ली के सांसद महेश गिरी की पुिस्तका सेवा गिरी का लोकार्पण भी किया गया। मैच का शुभारम्भ करने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी एवं पूर्वी दिल्ली के सांसद महेश गिरी खेल के मैदान पर पहुंचे और दोनों ने पूर्वी दिल्ली की इस पिच पर साथ-साथ खेलकर मैच का उद्घाटन किया। समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।

सांसद महेश गिरी ने बॉल फेंकी जिस पर जोरदार शाॅट लगाकर प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मैच का शुभारंभ किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और हाईकमान के निर्देश पर विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सिद्धांत और जनहित के कार्य पार्टी को अन्य राजनीतिक पार्टियों से अलग पहचान दे रहे हैं।

पूर्वी दिल्ली के सांसद महेश गिरी ने कहा कि जब से मनोज तिवारी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं पार्टी एक नए अंदाज में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक गतिविधियों के अलावा तिवारी ने कार्यकर्ताओं को साहित्य कला और अपनी संस्कृति से जुड़ने के लिए बार-बार आयोजन कर हर वर्ग को पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 12 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।