डीडीए वीसी से मिले गंभीर एवं ओपी शर्मा

गौतम गंभीर एवं ओपी शर्मा ने तरुण कपूर को बताया कि स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में नई पिचों का निर्माण

नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर एवं स्थानीय विधायक एवं डीडीए बोर्ड सदस्य ओम प्रकाश शर्मा ने सोमवार को डीडीए वीसी तरुण कपूर से मुलाकात कर उनके साथ यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विकसित हो रही क्रिकेट सुविधाओं की प्रगति पर चर्चा की। गौतम गंभीर एवं ओपी शर्मा ने तरुण कपूर को बताया कि स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में नई पिचों का निर्माण किया जा रहा है। 
इस पिच पर रणजी, आईपीएल सहित सभी प्रथम श्रेणी के क्रिकेट मैच खेले जाएंगे। इन खिलाड़ियों के लिए ग्राउंड में चेंजिंग रूम,ग्राउंड के चारों ओर सुन्दर ग्रील सहित रात्रि मैच हेतु लाइट आदि की जल्द व्यवस्था की जाएगी, जिससे वर्ष के अन्त तक यहां प्रथम श्रेणी के मैचों का आयोजन दीवाली के आसपास संभव हो सके। 
इस अवसर पर विधायक ओम प्रकाश शर्मा ने आग्रह किया कि उनकी विधानसभा की सड़क व पार्कों का उचित रख-रखाव किया जाए। साथ ही गाजीपुर हसनपुर-हंस अपार्टमेंट के समीप बने तीनों समुदाय भवनों का उद्घाटन किया जाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।