उज्ज्वला योजना के तहत तीन करोड़ अनुसूचित जाति के परिवारों को गैस कनेक्शन : रामलाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उज्ज्वला योजना के तहत तीन करोड़ अनुसूचित जाति के परिवारों को गैस कनेक्शन : रामलाल

रामलाल ने कहा भाजपा मोर्चे के ढाई हजार पदाधिकारी मिलकर एक लाख परिवारों से जनसंपर्क करेंगे। भीम महासंगम

पश्चिमी दिल्ली : दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा के नेतृत्व में 25 नवंबर को होने वाले भीम महासंगम विजय संकल्प 2019 रामलीला मैदान की तैयारी के लिए नेताजी सुभाष प्लेस स्थित डीडीए ग्राउंड में पदाधिकारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, दिल्ली प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन के अलावा कई पदाधिकारी सम्मिलित हुए। पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए रामलाल ने कहा कि भाजपा मोर्चे के ढाई हजार पदाधिकारी मिलकर एक लाख परिवारों से जनसंपर्क करेंगे। भीम महासंगम जिसकी तैयारियों को लेकर आप सभी यहां इकट्ठे हुए हैं।

इस महासंगम को दिल्ली का ऐतिहासिक कार्यक्रम बनाना आप सभी की जिम्मेदारी है। भाजपा के पास अनुसूचित जाति के कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक, पार्षद सबसे बड़ी संख्या में हैं। यह हम गर्व के साथ कह सकते हैं। कांग्रेस ने नेहरू को छोड़कर किसी को कभी आगे बढ़ाने का काम नहीं किया। एनडीए की पहली सरकार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न देने का काम किया। भाजपा ने पंच तीर्थ की स्थापना कर मानव जाति को डॉ. भीमराव के दिए हुए ज्ञान को प्रसारित करने का काम किया। अनुसूचित जाति को सदा सम्मान देना उन्हें ऊंचा स्थान देने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि रामलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उज्जवला योजना के तहत तीन करोड़ अनुसूचित जाति के परिवारों को गैस कनेक्शन दिया। मुद्रा लोन के सबसे ज्यादा लाभार्थी 50 से 60 फीस दी अनुसूचित जाति के लोग हुए। आयुष्मान भारत और स्वच्छता अभियान केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाएं हैं किन्तु आयुष्मान भारत से दिल्ली की जनता को मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ को रोकने का काम मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किया है।

दिल्ली प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने कहा की एक लाख परिवारों से जन संपर्क साध कर उनमें पार्टी के प्रति आदर निष्ठा जोड़ना आप सभी लोगों का मुख्य कार्य है। एक लाख परिवारों को संपर्क करना तभी संभव होगा जब हम दायित्व समय देकर निभाएंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का काम आप सभी को करना है।

उज्जवला योजना के लाभार्थियों को गैस कनेक्शन बांटे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।