एक बार फिर दिल्ली हुई शमर्सार, बिहार की मॉडल से गैंगरेप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एक बार फिर दिल्ली हुई शमर्सार, बिहार की मॉडल से गैंगरेप

NULL

25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन दिल्ली के सरोजनी नगर इलाके में तीन युवकों ने एक 19 साल की लड़की के साथ गैंगरेप की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी पीड़ित लड़की ने पुलिस को खुद 100 नम्बर पर कॉल करके दी। जानकारी के मुताबिक लड़की ने पुलिस को बताया कि वो मॉडलिंग की दुनिया में में अपनी किस्मत आजमा रही है इसलिए करीब दो महीने पहले वो मुम्बई गई थी। वहां उसकी मुलाकात सतीश नाम के लड़के से हुई। सतीश दिल्ली का रहने वाला है।

सतीश ने लड़की से कहा कि उसकी दिल्ली में अच्छी जान पहचान है। उसने लड़की दिल्ली ले जाकर एक डॉयरेक्टर से मुलाकात करने की बात कही। लड़की आरोपी सतीश के झांसे में आ गई। और दिल्ली आ कर जामिया नगर में किराए पर रहने लगी। लड़की का आरोप है कि पिछले 15 दिनों से सतीश लड़की को कहीं ना कहीं घुमा रहा था।

24 तारीख को आरोपी ने पीड़ित लड़की को कॉल करके साउथ दिल्ली के एक बड़े मॉल में बुलाया। मॉल में सतीश के साथ जग्गी नाम का उसका दोस्त भी था। मॉल में सभी लोगों ने पार्टी की और उसके बाद सतीश लड़की को लेकर सरोजनी नगर इलाके में एक फ्लैट में पहुंचा। फ्लैट में हरेंद्र नाम का उसका एक दोस्त पहले से था। आरोप है कि यहीं पर कुछ नशीला पदार्थ खिला कर लड़की के साथ तीनों ने रेप किया।

25 की रात को जब लड़की को पूरी तरह से होश आया तो उसने तुंरत 100 नम्बर पर फोन कर दिया। मौके पर पुलिस तुरंत पहुंच गई और आरोपी सतीश और जग्गी को वहीं से हिरासत में ले लिया। बाद में मेडिकल में रेप की पुष्टि के बाद पुलिस ने गैंगरेप की धारा के तहत एफआईआऱ दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन हरेंद्र अभी भी फरार है।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।