विधवा से सामूहिक दुराचार के तीन आरोपी पकड़े - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विधवा से सामूहिक दुराचार के तीन आरोपी पकड़े

एक विधवा महिला के साथ हुए सामूहिक दुराचार के मामले में पुलिस ने खुलासा के करते हुए तीन

खटीमा : दो दिन पूर्व सीमावर्ती क्षेत्र में घटित एक विधवा महिला के साथ हुए सामूहिक दुराचार के मामले में पुलिस ने खुलासा के करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पीचा ने यहां आयोजित प्रेस वार्ता में सामूहिक दुष्कर्म के मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 7 सितम्बर को सीमावर्ती क्षेत्र के जंगल में एक विधवा महिला से चार लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल कराकर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अलग अलग टीमें गठित कर दी थीं।

किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार

महिला के साथ हुए दुराचार की पुष्टि के बाद पुलिस व एसओजी टीमें गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दबिशे दी। पुलिस टीम को सर्विलांस की मदद से गत दिवस बग्गा चौबन जाने वाले रास्ते से आरोपी गोलक मण्डल पुत्र धीरेन्द्र मण्डल निवासी पकडिया बंगाली कालौनी, भोल पुत्र मदन सरकार निवासी उंची महुवट व अजय सिंह राणा पुत्र अशोक राणा निवासी झनकइया को गिरफ्तार किया गया। कड़ी पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने दुष्कर्म करने की बात कबूल की है जिनके खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।