किशोरी से देह व्यापार कराने के आरोप में सोनू पंजाबन गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

किशोरी से देह व्यापार कराने के आरोप में सोनू पंजाबन गिरफ्तार

NULL

दिल्ली की लेडी डॉन और सेक्स रैकेट चलाने वाली कुख्यात रैकेट संचालिका गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। अपराध शाखा ने उसे 16 वर्षीय लड़की को अगवा कर वेश्यावृत्ति कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर आईपीसी की धारा 363, 366, 342, 370, 370A, 372, 373, 376, 34, 120B और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज है।

मकोका में आरोपी रही सोनू पंजाबन अक्तूबर 2014 में तिहाड़ जेल से छूटी थी। इसके बाद उसने फिर अपना धंधा शुरू कर दिया था। जानकारी के मुताबिक, सोनू पंजाबन के खिलाफ साल 2011 में दिल्ली के महरौली, साल 2008 में प्रीत विहार और 2005 में हरियाणा के बहादुरगढ़ में केस दर्ज कराया गया था। इससे पहले भी सोनू पंजाबन कई बार गिरफ्तार हो चुकी है। उसके नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में तब आया था, जब इच्छाधारी बाबा भीमानंद के सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ था।

सोनू पंजाबन दिल्ली के तकरीबन 1000 करोड़ रुपये के जिस्मफरोशी के कारोबार की सबसे बड़ी दलाल है। साल 2011 में क्रिकेट विश्व कप फाइनल से एक दिन पहले फार्म हाउसों और होटलों में पार्टियों के दौरान पुलिस जाल ने बिछाए और सोनू पंजाबन फंस गई थी। पुलिस अधिकारी बताते हैं कि कुछ टेलीविजन स्टार भी सोनू के संपर्क में थीं। हालांकि उनके नाम उजागर नहीं किए गए।

सोनू के ग्राहकों में उद्योगपतियों और वीआइपी से लेकर कई बड़े नाम शामिल थे। वह खुद कभी सामने नहीं आती थी। अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अगस्त 2014 में 16 वर्षीय लड़की घर के पास से अचानक गायब हो गई थी। परिजनों की सूचना पर नजफगढ़ थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। लड़की का पता न चलने पर तफ्तीश 2017 के शुरुआती माह में अपराध शाखा को सौंप दी गई।

पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस व अन्य तरीकों से लड़की की तलाश की, पर नाकाम रही। वही जून 2017 में अचानक लड़की खुद ही घर लौट आई। उसने जो खुलासे किए, उससे परिवार के होश उड़ गए। लड़की ने बताया कि घर के पास से ही दो युवकों ने उसे जबरन अगवा कर लिया। बाद में उसे खुद को सोनू पंजाबन बताने वाली महिला के सामने पेश किया गया।

लड़की ने बताया की काफी समय तक सोनू ने बंधक बनाकर उससे वेश्यावृत्ति कराई। बाद में लखनऊ के एक दलाल को बेच दिया गया। लड़की गर्भवती हुई तो उसे गर्भपात कराने के लिए कहा गया। किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंच गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने सोनू पंजाबन की तलाश शुरू कर गिरफ्तार कर लिया गया।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।