IGI हवाई अड्डे पर जोखिम वाले देशों से पहुंचे चार यात्री, कोरोना संक्रमण की हुई पुष्टि, ओमीक्रोन की जांच के लिए भेजा

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर “जोखिम वाले” देशों से पहुंचे चार और यात्रियों की जांच में बृहस्पतिवार

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर “जोखिम वाले” देशों से पहुंचे चार और यात्रियों की जांच में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि बीती रात लगभग 12 बजे एयर फ्रांस की उड़ान से आए 243 लोगों में से तीन की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 
कोरोना वायरस के नये स्वरूप ‘ओमीक्रोन’जांच 
अधिकारी ने बताया कि लंदन से आई एक उड़ान में 195 अन्य यात्रियों के साथ आए एक व्यक्ति की जांच में भी संक्रमण पाया गया है। इन यात्रियों के नमूनों को राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के पास यह पता करने के लिए भेजा गया है कि क्या यह संक्रमण कोरोना वायरस के नये स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ का है या नहीं। 
जोखिम वाले देश- ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, चीन, सिंगापुर और इजराइल आदि 
वायरस के इस स्वरूप को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा ‘चिंताजनक प्रकार’ घोषित किया गया है। मंगलवार की रात से देश में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कड़े नियम लागू होने के बाद से “जोखिम वाले” देशों से अब तक कुल आठ लोगों की जांच में संक्रमण पाया गया है। संक्रमित आठ यात्रियों और “कोविड जैसे लक्षणों वाले” दो अन्य यात्रियों को लोक नायक अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां ऐसे मरीजों के उपचार के वास्ते एक अलग वार्ड बनाया गया है। केंद्र के अनुसार, जोखिम वाले देशों में ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बॉब्वे, सिंगापुर, हॉन्गकॉंग और इजराइल आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।