पंजाबी बाग कार दुर्घटना में मृतकों की संख्या हुई चार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाबी बाग कार दुर्घटना में मृतकों की संख्या हुई चार

NULL

नई दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में कल हुई कार दुर्घटना में घायल हुए एक युवक की आज सुबह मृत्यु हो जाने से इस हादसे में मृतकों की संख्या चार हो गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में घायल छात्रा गरिमा गुप्ता की मृत्यु हो गई। यह दुर्घटना कल सुबह उस समय हुई जब एक होंडा सिटी कार में सवार सात छात्र नरेला में परीक्षा देने जा रहे थे।

punjabi bagh flyoverदुर्घटनाग्रस्त कार फ्लाईओवर के फुटपाथ की रेलिंग तोड़ती हुई 25 फुट नीचे रेलवे लाइन पर गिर गयी। इस दुर्घटना में तीन छात्रों रीतू सिंह(18), रजत(22) और संचित छाबड़ा (19) की कल ही मृत्यु हो थी। चार घायलों प्रणव मलिक, रिषभ मालवी, गरिमा गुप्ता और राजा रस्तोगी घायल हो गये थे।

honda cityइन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था, दुर्घटना के समय कार रजत चला रहा था। तेज गति से होने के कारण रजत कार पर नियंत्रण खो बैठा और कार फुटपाथ पर चढ़ती हुई फ्लाईओवर से काफी नीचे गिर गयी। दो छात्रों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। एक अन्य की उपचार के दौरान कल ही मृत्यु हो गयी थी।

– वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।