दिल्ली में भाजपा सदस्य की हत्या के मामले में चार गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में भाजपा सदस्य की हत्या के मामले में चार गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य की कथित तौर पर हत्या करने के

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान मयूर विहार फेज-3 निवासी उज्जवल ऊर्फ गौरव (26) और सौरभ कटारिया (18) तथा घरौली गांव निवासी राजा (22) व बिट्टू (29) के रूप में हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, मृतक की पहचान जितेंद्र चौधरी (42) ऊर्फ जीतू के रूप में की गई है और वह भाजपा की मयूर विहार जिला इकाई का सचिव था। उन्होंने बताया कि घटना बुधवार रात करीब सवा नौ बजे की है।
मयूर बिहार में रात के समय मारी थी भाजपा नेता को गोली 
पूर्वी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप के अनुसार, जांच के दौरान पता चला कि मयूर विहार पॉकेट-सी निवासी चौधरी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस घायल को उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित मेट्रो अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।