दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता योगानंद शास्त्री ने थामा NCP का दामन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता योगानंद शास्त्री ने थामा NCP का दामन

दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता योगानंद शास्त्री ने एनसीपी चीफ प्रमुख शरद पवार की मौजूदगी

दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता योगानंद शास्त्री ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का दामन थाम लिया। उन्होंने एनसीपी चीफ प्रमुख शरद पवार की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शास्त्री का यह कदम दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 की तैयारी में जुटी कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।
योगानंद शास्त्री कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते थे। लेकिन साल 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जिसके करीब एक साल बाद अब वह एनसीपी में शामिल हो गए। बुधवार को दिल्ली में पार्टी प्रमुख शरद पवार मौजूदगी में वह पार्टी में शामिल हुए।

वायु प्रदूषण के लिए किसानों या पराली जलाने को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए : राकेश टिकैत

योगानंद शास्त्री ने 2008 से 2013 तक दिल्ली विधानसभा के स्पीकर पद पर कार्य किया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने उनपर टिकट बेचने का आरोप लगाया था। उन्होंने उस समय कहा था कि प्रदेश कांग्रेस की कमान ऐसे व्यक्ति के पास है जो किसी का सम्मान नहीं करता और ऐसे लोगों से घिरा है जो विधानसभा चुनाव के टिकट बेचने में लिप्ट हैं। इसलिए मैं पार्टी का साथ छोड़ता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।