पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन, CM आतिशी और LG वीके सक्सेना ने जताया शोक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन, CM आतिशी और LG वीके सक्सेना ने जताया शोक

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन, देशभर में शोक की लहर

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स अस्पताल में गुरुवार रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। दुख जताते हुए आतिशी ने कहा कि देश ने न सिर्फ एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री खोया है, बल्कि एक ऐसा नेता भी खोया है, जिसकी विद्वता और गरिमा को हमेशा याद रखा जाएगा।

205377 dr manmohan singh life

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्‍मान के साथ किया जाएगा । साथ ही शुक्रवार के सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए है। CM आतिशी ने दुख जताते हुए कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से देश ने न सिर्फ एक विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री खोया है, बल्कि एक ऐसा नेता भी खोया है, जिसकी विद्वता और गरिमा को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें। मनमोहन सिंह

1434637 image 7

सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द

दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, सीएम आतिशी ने शुक्रवार को होने वाले अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया। एलजी ने कहा कि सिंह एक दूरदर्शी नेता थे और उनका जीवन “आकांक्षी भारत की यात्रा” थी।

डॉ. मनमोहन सिंह का राजनीतिक सफर

डॉ. मनमोहन सिंह 33 साल तक राज्यसभा में रहने के बाद इस साल की शुरुआत में सेवानिवृत्त हुए। 1932 में पंजाब में जन्मे, उन्होंने 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में दो कार्यकाल पूरे किए। उन्होंने पहली बार 2004 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत के बाद पदभार संभाला था, जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए को हराया था। उन्होंने 2009 से 2014 तक दूसरा कार्यकाल पूरा किया और 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्थान लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + thirteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।