कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री नेता बोम्मई BJP अध्यक्ष नड्डा से मिले - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री नेता बोम्मई BJP अध्यक्ष नड्डा से मिले

कर्नाटक के चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों में संघठनात्मक बदलाव करे जिसका उद्देश्य लोकसभा

कर्नाटक के चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों में संघठनात्मक बदलाव करे जिसका उद्देश्य लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत कर नई ऊर्जा का प्रवाह करना है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता  बसवराज बोम्मई ने बुधवार को संसद में पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा से मुलाकात की और कर्नाटक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य में विपक्ष के नेता की तत्काल नियुक्ति का अनुरोध किया।  
सूत्रों की माने तो नड्डा ने इस पर सदन सत्र के बाद कोई फैसला लेने की बात कही 

सूत्रों के अनुसार नड्डा और बोम्मई के बीच 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा की क्या रणनीति होनी चाहिए।   बैठक के दौरान मौजूदा सरकार के  द्वारा जो गारंटी दी है इस पर लोगो की क्या प्रतिक्रिया दी इस बात को लेकर भी चर्चा रही और 2024 के लोकसभा चुनावो से भाजपा की रणनीति क्या होनी चाहिए और कांग्रेस इस पर कैसे काम कर रही है।  
कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा
इससे पहले मंगलवार को बोम्मई ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा की। बोम्मई ने मंगलवार को एक ट्वीट में साझा किया,

 “केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ मेरी सौहार्दपूर्ण बैठक हुई और राज्य के कई मुद्दों पर चर्चा हुई।सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री ने शाह से राज्य भाजपा इकाई के अध्यक्ष और विधानसभा में विपक्ष के नेताओं की शीघ्र नियुक्तियों का भी अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।