दिल्ली में पूर्व की सरकारों ने गांवों, अनधिकृत कॉलोनियों की जरूरतों को किया नजरअंदाज : केजरीवाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में पूर्व की सरकारों ने गांवों, अनधिकृत कॉलोनियों की जरूरतों को किया नजरअंदाज : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के गांवों और अनधिकृत कॉलोनियों की जरूरतों को जानबूझकर नजरअंदाज करने

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के गांवों और अनधिकृत कॉलोनियों की जरूरतों को जानबूझकर नजरअंदाज करने के लिए पूर्व की सरकारों की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व की सरकारों ने केवल राजनीति की और भ्रष्टाचार में डूबे रहे। 
केजरीवाल ने मुंडका विधानसभा क्षेत्र में 1.65 करोड़ लीटर के भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन के शुभारंभ के मौके पर यह टिप्पणी की। इसके जरिए 14 गांवों और 27 अनधिकृत कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति होगी । 
केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी महज सात-आठ साल पहले बनी थी। हमने सिर्फ चार साल में आपको पानी दिया, सड़क और नालियों का निर्माण कराया। क्या 70 साल में वे नहीं कर सकते थे? वे कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।’’ 
उन्होंने आरोप लगाया,‘‘ मुझे याद है कांग्रेस और भाजपा अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने और विकास कार्यों का वादा करके वोट मांगती थी। लेकिन, उन्होंने कुछ नहीं किया। उन्होंने बस राजनीति की और भ्रष्टाचार में डूबे रहे।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।