कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने मुताबिक, 78 साल की सोनिया की हालत अब ठीक है और शुक्रवार को उन्हें छुट्टी दी जा सकती है।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुरुवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में हैं।
दिसंबर 2024 में सोनिया गांधी 78 साल की हो चुकी हैं।
बता दे कि सोनिया गांधी का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से चर्चा में रहा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि हर बार उनकी हालत स्थिर बताई जाती है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है।
उनकी लगातार स्वास्थ्य समस्याओं के चलते, कांग्रेस में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की जिम्मेदारियां बढ़ती जा रही हैं।
राजनीति में सक्रिय हैं सोनिया गांधी
सोनिया गांधी की सक्रियता यह दर्शाती है कि वे अभी भी कांग्रेस के भीतर एक मजबूत और प्रभावी नेता बनी हुई हैं। उनकी संसद में मौजूदगी और विवादित बयानों को लेकर हो रही चर्चाएं यह भी दिखाती हैं कि वे अब भी सियासी हलकों में प्रभावशाली हैं।