पूर्व कैबिनेट सचिव T.SR सुब्रमणियन का निधन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पूर्व कैबिनेट सचिव T.SR सुब्रमणियन का निधन

NULL

पूर्व कैबिनेट सचिव टी एस आर सुब्रमणियन का निधन हो गया। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। वह 79 वर्ष के थे। भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (IAS) संघ ने ट्वीट कर कहा, “टी एस आर सुब्रमणियन के निधन की खबर सुनकर काफी हैरानी हुई। वह सबसे बेहतर थे और IAS समुदाय तथा राष्ट्र के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है। परिवार के सभी सदस्यों के लिए गहरी संवेदना है। हम उम्मीद तथा प्रार्थना करते हैं कि आपके विचार व सिद्धांत निरंतर हमारा मार्गदर्शन करें।”

 

IAS संघ ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शाम 5:30 बजे यहां लोधी रोड शमशान घाट पर किया जाएगा। सुब्रमणियन एक अगस्त 1996 से 31 मार्च 1998 तक कैबिनेट सचिव रहे। उनकी मौत के कारणों और अन्य जानकारियों का अभी पता नहीं चल सका है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय कार्मिक राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह और अन्य आईएएस अधिकारियों ने उनकी मौत पर शोक जताया है। सीतारमण ने कहा, “पूर्व कैबिनेट सचिव टी एस आर सुब्रमणियन नहीं रहे। खबर सुनकर दुख हुआ। वह बहुत मिलनसार थे, विचारों से परिपूर्ण और ऊर्जावान थे।

टीवी चैनलों की कई चर्चाओं में उनके साथ विचार साझा किए थे। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार व बिरादरी के लोगों के साथ हैं।” जितेन्द्र सिंह ने कहा ‘‘पूर्व कैबिनेट सचिव सुब्रमणियन के निधन की खबर से दुख हुआ। उनके परिवार तथा पूरे आईएएस समुदाय के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’’ स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में सचिव अनिल स्वरूप ने ट्विटर पर लिखा ‘‘सर्वश्रेष्ठ अधिकारियों में से एक, सुब्रमणियन नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।