आप के पूर्व विधायक कपिल भाजपा में होंगे शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आप के पूर्व विधायक कपिल भाजपा में होंगे शामिल

अयोज्ञ घोषित कर दिया था। इसके अलावा अध्यक्ष ने आप के दो अन्य विधायक अनिल बाजपई और देविंदर

आम आदमी पार्टी (आप) और करावल नगर के पूर्व विधायक कपिल मिश्रा ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामने की घोषणा की है। 

श्री मिश्रा ने ट्वीट कर कहा,‘‘ मैं कल सुबह 11 बजे भाजपा में शामिल होने जा रहा हूं।’’ सूत्रों के अनुसार श्री मिश्रा पहले भी कई बार भाजपा के नेताओं के साथ दिखाई दिए है और लोकसभा चुनावों के दौरान उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए चुनाव प्रचार करने का भी आरोप लगाया गया। वह शनिवार को भाजपा दिल्ली प्रदेश इकाई की तरफ एक आयोजित समारोह में पार्टी में शामिल होंगे। 


उल्लेखनीय है कि श्री कपिल पर लोकसभा चुनावों में श्री मोदी के लिए प्रचार करने का आरोप था जिसके चलते दो अगस्त को विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने दल-बदल कानून के आधार पर उन्हें विधायक पद से अयोज्ञ घोषित कर दिया था। इसके अलावा अध्यक्ष ने आप के दो अन्य विधायक अनिल बाजपई और देविंदर शेहरावत को भी अयोज्ञ करार दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + seventeen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।