कांग्रेस में शामिल हुई AAP की पूर्व विधायक अलका लांबा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस में शामिल हुई AAP की पूर्व विधायक अलका लांबा

आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के एक महीने के बाद चांदनी चौक की पूर्व विधायक अलका लांबा

आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा देने के एक महीने के बाद चांदनी चौक की पूर्व विधायक अलका लांबा शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। इस दौरान कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश प्रभारी पी.सी. चाको मौजूद थे। अलका ने अपने समर्थकों के साथ चाको से मुलाकात कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली। 
लांबा ने ट्वीट किया कि उन्हें पांच रुपये की रसीद प्राप्त हो गई है और वह कांग्रेस की आधिकारिक सदस्य बन गई हैं। लांबा ने गुरुवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष से मुलाकात की थी। लांबा ने छह सितंबर को आप से इस्तीफा देते हुए घोषणा की थी कि वह सोनिया गांधी के आवास पर उनकी उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल होंगी। 
1570874725 alka
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष लांबा आप में शामिल होने से पहले कांग्रेस में 20 साल रह चुकी थीं। आप में शामिल होने के बाद 2015 विधानसभा चुनाव में चांदनी चौक से वह विधायक चुनी गईं। लांबा को दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने दलबदल के आधार पर 19 सितंबर को अयोग्य घोषित कर दिया था। वह शुक्रवार को ही पार्टी में शामिल होने वाली थीं, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि वह शनिवार को शामिल होंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।