AAP के पूर्व विधायक कपिल मिश्रा भाजपा में शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

AAP के पूर्व विधायक कपिल मिश्रा भाजपा में शामिल

केजरीवाल सरकार में पूर्व मंत्री और अयोग्य करार दिए गए विधायक कपिल मिश्रा शनिवार को भाजपा में शामिल

अरविंद केजरीवाल सरकार में पूर्व मंत्री और अयोग्य करार दिए गए विधायक कपिल मिश्रा आप की महिला इकाई की प्रमुख ऋचा पांडेय के साथ शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। कपिल मिश्रा ने एक कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और पार्टी नेता विजय गोयल की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू और दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पंत मार्ग पर पार्टी कार्यालय में दोनों का स्वागत किया। मनोज तिवारी ने कहा, “मैं कपिल मिश्रा और ऋचा पांडे का भाजपा में स्वागत करता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और दीन दयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांत पर चलते हुए दिल्ली की सेवा करेंगे।”
1566028841 manoj tiwari
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने इस महीने की शुरुआत में दलबदल विरोधी कानून के तहत मिश्रा को अयोग्य करार दे दिया था। मिश्रा ने मई में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के लिए प्रचार किया था। करावलनगर सीट से निर्वाचित हुए मिश्रा ने अयोग्य करार दिए जाने को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। 
मिश्रा ने मई 2017 में मंत्री पद से हटाए जाने के बाद आप प्रमुख की आलोचना शुरू कर दी थी जिसके बाद से उनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। इसके बाद वह दिल्ली भाजपा के कई नेताओं के करीब आ गए और सार्वजनिक कार्यक्रमों में अक्सर उनके साथ मंच साझा करते हुए दिखे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।