राजधानी दिल्ली के बाद अब नोएडा में बढ़ा बाढ़ का खतरा, डूबे कई घर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजधानी दिल्ली के बाद अब नोएडा में बढ़ा बाढ़ का खतरा, डूबे कई घर

राजधानी दिल्ली के बाद नोएडा में बढ़ के चलते कई घर डूब गए है। सूत्रों के मुताबिक अब

राजधानी दिल्ली के बाद नोएडा में बढ़ के चलते कई घर डूब गए है। सूत्रों के मुताबिक अब उत्तर प्रदेश के नोएडा में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नोएडा में बाढ़ के खतरें की वजह हिंडन नदी का बढ़ता जलस्तर है। ऐसे ही बात अगर बाकि राज्यों की करे तो पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक भारी बारिश का कहर जारी है।

दिल्ली में बाढ़ के बाद अब नोएडा में भी खतरा मंडरा रहा

महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल और उत्तराखंड में हालात सबसे ज्यादा बुरे हैं। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में इतनी बारिश हुई कि वहां गंभीर जलजमाव हो गया। भारी बारिश के बाद भिवंडी में भी गंभीर जल-जमाव हो गया, जिसके कारण कारें आधी पानी में डूब गईं। साथ ही साथ उत्तराखंड में भारी बारिश से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। देखा जाए तो दिल्ली में बाढ़ के बाद अब नोएडा में भी खतरा मंडरा रहा है. यमुना के बाद हिंडन नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद पुलिस ने नोएडा के कई गांवों को खाली करने का निर्देश जारी कर दिया है.यूपी के नोएडा में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई निचले इलाकों में पानी घुस जाने से घर डूब गए हैं। अब लोग मुश्किल से बाहर निकल रहे हैं। इसी के साथ दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर फिर तेजी से बढ़ रहा है। अब जलस्तर 205.75 मीटर हो गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।