कोहरे के कारण आज सुबह दिल्ली में उड़ानों का शेड्यूल बाधित हुआ, जिससे यहां इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई उड़ानों में देरी हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज सुबह 5.30 बजे 12. 6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। IMD के अनुसार, 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, दिल्ली एनसीआर और उत्तरी राजस्थान में बारिश की संभावना है।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर जारी है और कोहरे के कारण कई उड़ानें देरी से चल रही हैं। pic.twitter.com/bWhUuRhcfm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2025
उड़ान सेवा प्रभावित
राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर जारी है और कोहरे के कारण इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता कम होने के कारण कई उड़ानें देरी से चल रही हैं।