‘गांधी संकल्प यात्रा’ के दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी पर फेंका गया पटाखा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘गांधी संकल्प यात्रा’ के दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी पर फेंका गया पटाखा

उन्होंने दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर राज्य के संसाधनों का दुरूपयोग करने और सत्ता में बने

नयी दिल्ली : दिल्ली भाजपा ने करावल नगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत कई नेताओं पर ‘गांधी संकल्प यात्रा’ के दौरान कथित रूप से पटाखा फेंकने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 
तिवारी ने इस घटना को भाजपा के कार्यक्रम में खलल डालने के लिए की गयी ‘कायराना’ हरकत करार दी है। शुक्रवार को करावल नगर वेस्ट के दस फुटा रोड से तुर्कमीरपुर के शनिबाजार तक ‘गांधी संकल्प यात्रा’ निकाली गयी थी। रात करीब आठ बजे जब तिवारी और अन्य नेता सभा को संबोधित कर रहे थे तो किसी ने कथित रूप से उन पर पटाखा फेंका था। 
तिवारी ने कहा, ‘‘ पटाखा मुझपर और हमारे पूर्व विधायक मोहन सिंह बिष्ट पर आकर गिरा। मैं बाल बाल बच गया लेकिन बिष्ट की बाजू में जख्म हो गया और उनका कुर्ता जल गया। 
दिल्ली भाजपा के मीडिया सह प्रमुख आनंद त्रिवेदी ने खजूरी खास थाने में शुक्रवार देर रात शिकायत दर्ज करायी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 285 के तहत मामला दर्ज किया है और हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।’’ 
इससे पहले यात्रा शुरू करते हुए तिवारी ने कहा था कि भारत के लिए आजादी हासिल करना और रामराज्य स्थापित करना महात्मा गांधी का सपना था जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार किया जा रहा है। उन्होंने दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर राज्य के संसाधनों का दुरूपयोग करने और सत्ता में बने रहने के तरीके ढूंढने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। 
दिल्ली में अगले साल के प्रारंभ में विधानसभा चुनाव है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर दिल्ली में गांधी संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।