दिल्ली के AIIMS में लगी आग, दूसरी मंजिल पर उठीं लपटें, सभी लोगों को निकला सुरक्षित बाहर

राजधानी दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के एंडोस्कोपी कक्ष (Endoscopy Room) में आग लग गई।

राजधानी दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के एंडोस्कोपी कक्ष (Endoscopy Room) में आग लग गई। दोपहर करीब 12 बजे एम्स की दूसरी मंजिल पर आग की लपटें और धुएं का गुबार दिखने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग लगने के बाद इमरजेंसी वार्ड में भर्ती सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 

दिल्ली के एम्स में आग लगने की सुचना मिलते ही हर तरफ भगदौड़ मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, एम्स के एंडोस्कोपी विभाग में लगी है। आग लगने की खबर फैलते ही मरीज और उनके अटेंडेंट्स इधर-उधर भागने लगे। सभी मरीजों को सुरक्षित फायर वार्ड से बाहर निकाल लिया गया है। अभी तक किसी की जान के जाने की सूचना नहीं मिली है। फायरकर्मी आग बुझाने में लगे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।