Rohini Fire: रोहिणी के शोरूम में लगी आग, दमकल की 12 गाडियां मौके पर मौजूद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Rohini Fire: रोहिणी के शोरूम में लगी आग, दमकल की 12 गाडियां मौके पर मौजूद

Rohini Fire, Delhi: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-8 में बुधवार को एक शोरूम में लगी आग। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, दमकल विभाग को रात करीब 8.35 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर मौजूद है। अब तक किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। दिल्ली अग्निशमन सेवा

 

अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा ने कहा, ”हमें आग लगने की जानकारी रात 8:45 बजे मिली। आग लगने का कारण जांच के बाद पता चल पाएगा। कुछ लोगों को पिछले दरवाजे से निकाला गया और कहा जा रहा है कि एक महिला को मामूली चोटें आईं और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन फायर ब्रिगेड के आने से पहले उन्हें PCR के जरिए यहां से भेज दिया गया।

रोहिणी के M2K मॉल में आग लगने से एक महिला के घायल होने की खबर है। वीडियो घटनास्थल से हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।