मंकीपॉक्स का पांचवा मामला आया सामने , मरीज महिला ने की थी नाइजीरिया की यात्रा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मंकीपॉक्स का पांचवा मामला आया सामने , मरीज महिला ने की थी नाइजीरिया की यात्रा

दिल्ली में मंकीपॉक्स का पांचवां मामला आया है, जिसमें 22 वर्षीय अफ्रीकी महिला संक्रमित पाई गई है। आधिकारिक

दिल्ली में मंकीपॉक्स का पांचवां मामला आया है, जिसमें 22 वर्षीय अफ्रीकी महिला संक्रमित पाई गई है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एलएनजेपी में कराया गया भर्ती
महिला ने पिछले महीने नाइजीरिया की यात्रा की थी। उसे दो दिन पहले लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया और शुक्रवार रात आयी उसकी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण से पीड़ित वह दूसरी महिला है। राष्ट्रीय राजधानी में मंकीपॉक्स से संक्रमित दो महिलाओं समेत चार लोग एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि एक मरीज को छुट्टी मिल चुकी है।
मरीज महिला की जांच रिपोर्ट में उसके नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं। वर्तमान में 4 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और एक को छुट्टी दे दी गई है। दिल्ली में मंकीपॉक्स के कुल पांच मामले सामने आए हैं। वह कल पॉजिटिव आई थी। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि महिला की हाल ही में कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं है, लेकिन एक महीने पहले उसने यात्रा की थी।
आपको बता दे की मंकीपॉक्स को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैश्विक महामारी घोषित कर रखी हैं। मंकीपॉक्स को लेकर दिल्ली सहित कई राज्यों ने ईलाज को लेकर कमर भी कस ली हैं। ताकि बीमारी की चपेट में बाकी लोग ना आ पाए। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।